अर्थ : साहित्य में किसी वस्तु में दूसरी वस्तु का गुण या धर्म लाकर लगाने की क्रिया या उसकी कल्पना करने की क्रिया।
उदाहरण :
जड़ प्रतीक वाले अग्नि, वायु, जल, पर्वत, नदी, मूर्ति आदि निर्जीव पदार्थों में देवताओं का आरोप करते है।
अर्थ : अधिकारपूर्वक किसी पर कोई कर या शुल्क लगाने की क्रिया।
उदाहरण :
सरकारी आरोपण से बचने के क्या उपाय हैं?
पर्यायवाची : आरोपण
अर्थ : किसी को कुछ और ही या दूसरा समझने की क्रिया या भाव।
उदाहरण :
अँधेरे में रस्सी को देखकर साँप का भ्रम हो जाता है।
पर्यायवाची : अध्यारोप, अध्यारोपण, अध्यास, अध्यासन, अवभास, आरोपण, कन्फ्यूजन, कन्फ्यूज़न, धोखा, प्रतिभास, फेर, भरम, भ्रम, भ्रांत धारणा, भ्रांति, भ्रान्ति, मिथ्या ज्ञान, वहम, विपर्यय, विभ्रम, शुबहा
अर्थ : कही से कोई पेड़-पौधा उखाड़कर अन्य स्थान पर लगाने की क्रिया।
उदाहरण :
वर्षाकाल आरोपण का सबसे अच्छा समय है।
पर्यायवाची : आरोपण